logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वेरावल रेलवे स्टेशन पर रिक्शा-टैक्सी विवाद और RPF कर्मचारियों पर सवाल

गिर सोमनाथ जिले के वेरावल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रिक्शा चालकों, टैक्सी चालकों और रेलवे पुलिस के कुछ कर्मचारियों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ है। रिक्शा चालकों का आरोप है कि स्टेशन क्षेत्र में वाहन खड़े करने की उचित व्यवस्था नहीं है और टैक्सी चालकों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे छोटे रिक्शा चालकों की रोज़ी-रोटी प्रभावित हो रही है।

रिक्शा चालकों ने यह भी बताया कि टैक्सी चालक अधिक किराया वसूलते हैं, जिससे मध्यमवर्गीय यात्रियों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। कुछ कर्मचारियों द्वारा रिक्शा चालकों के साथ दबाव और अनुचित व्यवहार के मामले भी सामने आए हैं, जिनमें नियम पालन करने वाले चालकों के साथ मारपीट की घटनाएं शामिल हैं। स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच और सुधार की मांग कर रहे हैं। रिपोर्टः सैयद मोहसिन

4
36 views

Comment