logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर में पेट्रोल पंपों की मनमानी से जनता परेशान, घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रहा पेट्रोल

जमशेदपुर शहर के कई पेट्रोल पंपों पर इन दिनों अव्यवस्था और कर्मचारियों की मनमानी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। आम लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद पेट्रोल नहीं मिलने से परेशान हैं, जबकि कुछ लोगों को बिना लाइन के साइड से पेट्रोल दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम ग्राहक अपनी बारी का इंतजार कर रहे होते हैं, तब पंप कर्मी कई बार पेट्रोल खत्म हो गया कहकर उन्हें लौटा देते हैं। लेकिन उसी दौरान पहचान वाले लोगों को साइड से पेट्रोल देते हुए देखा जा रहा है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है।
लोगों का आरोप है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर नियमों की अनदेखी कर कर्मचारियों की मनमानी चल रही है, जिससे आम जनता को बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों लाइन में लगने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल पंपों पर सख्त निगरानी रखी जाए, लाइन व्यवस्था को सही तरीके से लागू कराया जाए और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

0
825 views

Comment