logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोण्डागांव में नए न्यायालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

कोण्डागांव में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न हुआ।

यह आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त न्यायालय भवन न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा तथा आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं सुगम न्याय उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

न्याय के इस नए अध्याय से कोण्डागांव जिले में न्यायिक सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को बेहतर सेवा मिल सकेगी।

#Kondagaon#Chhattisgarh#Judiciary#Nyay

48
1234 views

Comment