समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई का निधन।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अर्पणा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। बड़े राजनीतिक परिवार से संबंध होने के बावजूद वह राजनीति से दूर रहे और रियल एस्टेट व फिटनेस कारोबार से जुड़े थे। लखनऊ में वह द फिटनेस प्लानेट नाम से जिम चलाते थे। साथ ही जीव आश्रय संस्था के माध्यम से स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का कार्य भी करते थे।