logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अरथुना में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अरथुना | बांसवाड़ा

बांसवाड़ा जिले के अरथुना थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आरएनटी कॉलेज के पास करीब रात 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसे में महेश पुत्र बसू खाट (22 वर्ष) निवासी वालगाह पांडा, ग्राम पंचायत पांचवड़ा की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार प्रदीप पुत्र रमणलाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका सागवाड़ा में उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अरथुना अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक महेश के पिता बसू खाट ने अरथुना थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वाहन की तलाश की जा रही है।

इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

0
414 views

Comment