logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज बांदा स्थित नरैनी रोड के वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से वृद्धजनों का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी पूंजी नरैनी रोड स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर जाना हालचाल

वृद्धजनों का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी पूंजी नरैनी रोड स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर जाना हालचाल

आज बांदा स्थित नरैनी रोड के वृद्ध आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की तथा बीपी एवं शुगर नापने की मशीन भेंट की। इस दौरान आदरणीय गार्जियन समाजसेवी चाचा श्री प्रेम पांडे जी, जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बहन पिंकी प्रजापति जी बड़े भाई वरिष्ठ पत्रकार अनिल तिवारी जी भी साथ मौजूद रहीं। आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्ग माताओं एवं वृद्धजनों का हालचाल जाना और उनसे आत्मीय बातचीत की। जनसेवा एवं मानव सेवा के इस कार्य में आश्रम के संचालक महोदय आशुतोष पांडे जी से आश्रम की आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। हमने उनसे पूछा कि वृद्ध आश्रम में किन-किन चीजों की आवश्यकता है, जिस पर आवश्यक सामग्री की सूची तैयार की गई है और बहुत जल्द हम सभी लोग मिलकर वह सामग्री लेकर पुनः वृद्ध आश्रम पहुंचेंगे। वहां मौजूद बुजुर्ग माताओं और महिलाओं से मिलकर मन भावुक हो गया। अपनों के स्नेह और सहारे की प्रतीक्षा करती उन आंखों में अपनापन देखकर मन द्रवित हो उठा। बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी ताकत होता है और उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। सेवा, सम्मान और संवेदना ही समाज को मजबूत बनाती है।

13
941 views

Comment