logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीपल्स जस्टिस पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष राशिद जमील ख़ान ने की

प्रेस विज्ञप्ति

26/5/2026आज पीपल्स जस्टिस पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष राशिद जमील ख़ान ने की। बैठक में देश-दुनिया के मौजूदा हालात, बढ़ते वैश्विक तनाव और संभावित वैश्विक युद्ध के सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर गहन चर्चा हुई।
बैठक में कहा गया कि यदि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियाँ और अधिक गंभीर होती हैं, तो उसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार, व्यापार, शिक्षा और आम जनता के जीवन पर पड़ेगा। महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की कमी आम नागरिकों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। विशेष रूप से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होंगे।
इसी को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की गई कि संभावित संकट से पहले ही ठोस राहत योजनाएँ तैयार की जाएँ।
प्रमुख मांगें
यदि लॉकडाउन या ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था लागू होती है, तो सभी बच्चों को समान शैक्षिक सुविधाएँ दी जाएँ।
सरकारी एवं निजी स्कूलों की फीस में कमी की जाए तथा गरीब छात्रों को मुफ्त इंटरनेट और पढ़ाई की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।
बस, ट्रेन और अन्य सार्वजनिक परिवहन के किराए में कमी की जाए।
बिजली, पानी और गैस के बिलों में छूट दी जाए तथा गरीब व मध्यम वर्ग को विशेष राहत दी जाए।
जीएसटी, टोल टैक्स, हाउस टैक्स और अन्य अनावश्यक करों में कमी की जाए।
किसानों को सस्ती खाद, बीज, बिजली और सिंचाई की सुविधाएँ दी जाएँ तथा किसानों के कर्ज में राहत दी जाए।
मजदूरों, छोटे दुकानदारों और रोज कमाने वालों के लिए विशेष सहायता पैकेज जारी किया जाए।
महंगाई पर तुरंत नियंत्रण किया जाए और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम की जाएँ।
सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त या सस्ता इलाज उपलब्ध कराया जाए।
शराब पर पार्टी का स्पष्ट रुख (पार्टी प्रवक्ता का बयान)
बैठक के अंत में पार्टी प्रवक्ता सुहैब उर रहमान अबू इंकलाब ने कहा कि शराब समाज के लिए केवल एक बुराई नहीं, बल्कि गरीब और मेहनतकश परिवारों की आर्थिक, सामाजिक और नैतिक तबाही की बड़ी वजह है। जब देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा हो, तब शराब की खुली बिक्री घरेलू हिंसा, भूख, कर्ज और सामाजिक असंतुलन को और बढ़ाती है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए, लाइसेंस नीति की समीक्षा की जाए, और शराब से होने वाली आय को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन में लगाया जाए। पीपल्स जस्टिस पार्टी समाज को नशे से मुक्त, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
बैठक में उपस्थित
सईक सिद्दीकी,
मुमताज राइनी,
जुबैर अहमद,
डॉ. जीत लाल निशाद,
आतिफ खान,
मुबीन गाजी कस्तवी,
आर. के. शिखर,
चन्दन पासी,
तथा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य।
जारीकर्ता:
सुहैब उर रहमान अबू इंकलाब
प्रवक्ता, पीपल्स जस्टिस पार्टी

137
8723 views

Comment