logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

26 दिन के संघर्ष के बाद बड़ली में खसरा नंबर 1520 ढही अवैध दीवार: शिवायचक और आबादी भूमि तो हुई मुक्त, लेकिन अतिक्रमण की जंग में पिसे निर्दोष गरीब

भिनाय उपखंड की ग्राम पंचायत बड़ली में खसरा नंबर 1520 पर बने अवैध रेडीमेड सीमेंट की दीवार को भारी पुलिस बल और बुलडोजर की मदद से जमींदोज़ कर दिया गया। इस कार्रवाई में शिवायचक और आबादी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी और सहयोगात्मक रवैये के साथ कानून व्यवस्था को बनाए रखा।



यह कार्रवाई तेजेंद्र सिंह राठौड़ के 26 दिनों से चल रहे धरने का परिणाम है, जो पूर्व सरपंच एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज गुर्जर द्वारा किए गए कब्जों के खिलाफ थे। 44 डिग्री तापमान के बावजूद ग्रामीणों ने नारेबाजी की। हालांकि, इस कार्रवाई में कई गरीब परिवारों के मकानों की दीवारें और बाड़े टूट गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। तेजेंद्र सिंह ने प्रशासन की समझाइश के बाद अपना धरना समाप्त किया।

146
4291 views

Comment