चंदौली। शहाबगंज में तेज आंधी-तूफान से बिजली केगिरने से साड़ी मुरकौल गाँव की बिजली अभी तक गुल। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गर्मी से मिली राहत।
चंदौली। शहाबगंज में तेज आंधी-तूफान से बिजली के पोल गिरने से साड़ी मुरकौल गाँव की बिजली अभी तक गुल। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गर्मी से मिली राहत।
चंदौली। जनपद के थाना शहाबगंज में 13 मई 26 को शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी, तूफान और बारिश ने पूरे इलाके में भारी असर डाला। आंधी इतनी तेज थी कि जगह-जगह पेड़-पौधे उखड़ गए, बिजली के तार टूटकर गिर पड़े और साड़ी मुरकौल गाँव में बिजली का पोल गिरने से गाँव की बिजली अभी तक नही आई है। कई स्थानों पर बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,13 मई 26 को शाम करीब 6 बजे के आसपास मौसम अचानक बिगड़ा और तेज हवाओं के साथ तूफान शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद तेज बारिश भी होने लगी, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और आवागमन प्रभावित हुआ।
आंधी-तूफान के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत जरूर मिली है।
स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।