हरियाणा अध्यक्ष पद की रेस में चार बराला बेदी शर्मा भाटिया किसके सिर सजेगा ताज
चंडीगढ़ पंचकूला बृहस्पतिवार 14 मई 2026 हरीश शर्मा अश्विनी शर्मा--- हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मियां गर्मियों सर्दियों व बरसातों सहित पतझड़ में पूरी तरह बहार पर रहती हैं। मगर इस मर्तबा हरियाणा भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद की रेस लगने वाली है। इस रेस में चार नाम पर विचार होने वाला है। और अध्यक्ष पद की कुर्सी पर एक का ही बेड़ा पार होगा। कौन इस बार इस कुर्सी पर काबिज होगा सबको इस समाचार का बेसब्री से इंतजार होगा। इन चार नाम में सुभाष बराला कृष्ण बेदी और रामबिलास शर्मा संजीव भाटिया शुमार हैं। सियासी गलियारों में काना फुसी की तरफ ध्यान दें तो एक बार फिर बागडोर रामविलास शर्मा को मिल सकती है। क्योंकि सुभाष बराला पर पिछली मर्तबा एक घटना को लेकर आरोपों का तूफान आया था। उसमें सुभाष बराला डगमगाए भी थे। रामविलास शर्मा के मुकाबले संजीव भाटिया और कृष्ण बेदी का पलड़ा इतना भारी नहीं लगता है। हालांकि दूसरी तरफ से यह भी आवाज आ रही है कि हरियाणा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कृष्ण बेदी संजीव भाटिया में से किसी एक को दी जाएगी। क्योंकि बराला और शर्मा एक-एक बार इस पद पर रह चुके हैं। जल्दी ही इस रहस्य पर से भी पर्दा उठने वाला है। और अध्यक्ष की कुर्सी भरी जाने वाली है।