घसिया पंचायत भवन में सहयोग शिविर प्रक्रिया शुरू, अधिकारियों ने सुनी जन समस्याएं, 19 मई को होगा समाधान
बिहार के बांका जिला अंतर्गत धोरैया प्रखंड के घसिया सरकारी पंचायत भवन में गुरुवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर सहयोग शिविर प्रक्रिया की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इससे क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में वीडियो साहब अरविंद कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने मौजूद लोगों को बताया कि बिजली, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र, जमीन विवाद, जाति प्रमाण पत्र, मनरेगा, सड़क, पेयजल, चापाकल समेत किसी भी विभाग से जुड़ी समस्या होने पर आवेदन दें, ताकि समय सीमा के भीतर कार्रवाई हो सके।
उन्होंने बताया कि 16 मई 2026 तक पंचायत भवन या प्रखंड कार्यालय में आवेदन जमा किए जा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 19 मई 2026 को आयोजित सहयोग शिविर में किया जाएगा।
इस अवसर पर बीपीआरओ अनुपम अनुराग, सीडीपीओ मैडम, मुखिया अनीता यादव, पंचायत प्रतिनिधि विपिन यादव, मनरेगा पदाधिकारी, पीएचईडी जेई, पंचायत सचिव अमन कुमार, पेंशन कर्मी अंकित अमन, बिजली विभाग टेक्नीशियन रविंद्र कुमार शर्मा, विकास मित्र, किसान सलाहकार, स्वच्छता पर्यवेक्षक मुकेश यादव, वार्ड सदस्य नित्यानंद गोस्वामी सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लोगों से कहा कि किसी भी समस्या को छिपाएं नहीं, आवेदन देकर प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि समय पर आवेदन देकर सहयोग शिविर का लाभ उठाएं।