लिटिल स्कॉलर स्कूल में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन हुआ
काशीपुर:-आज दिनांक 14.05.2026 को अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय द्वारा निर्गत दिशा निर्देशन के क्रम में *अग्निशमन अधिकारी श्री श्याम सिंह* महोदय के नेतृत्व में फायर यूनिट काशीपुर द्वारा *लिटिल स्कॉलर्स स्कूल* रामनगर रोड काशीपुर में फायर सेफ्टी *मॉक ड्रिल* कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें समस्त विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया तथा आपात स्थिति में स्ट्रेचर का प्रयोग कर कैजुअल्टी को *प्राथमिक उपचार व सीपीआर* देने की कार्य विधि डेमो देकर बताई गई तत्पश्चात कृत्रिम ठोस पदार्थ की आग जलाकर फायर एक्सटिंग्विशर व मॉनिटर ब्रांच का प्रयोग कर आग को बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें समस्त छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |महोदय द्वारा स्कूल स्टाफ/छात्र-छात्राओं को आग के प्रकार व अग्नि सुरक्षा के प्रति क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया।