logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फ्लेक्सिटफ वेंचर्स पर ग्रेच्युटी भुगतान विवाद गहराया, श्रम आयुक्त ने कंपनी प्रबंधन को किया तलब

फ्लेक्सिटफ वेंचर्स पर ग्रेच्युटी भुगतान विवाद गहराया, श्रम आयुक्त ने कंपनी प्रबंधन को किया तलब

काशीपुर स्थित Flexituff Ventures International Limited एक बार फिर कर्मचारियों के भुगतान विवाद को लेकर चर्चा में है। इस बार मामला ग्रेच्युटी भुगतान से जुड़ा हुआ है, जिसमें कंपनी के पूर्व कर्मचारी जीवन कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्हें पूर्ण ग्रेच्युटी राशि का भुगतान नहीं किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), बरेली कार्यालय ने कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

जारी पत्र के अनुसार, जीवन कुमार निवासी न्यू आवास विकास, उधम सिंह नगर द्वारा Payment of Gratuity Act 1972 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कंपनी द्वारा नियमानुसार पूरी ग्रेच्युटी नहीं दी गई। इसके बाद सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), बरेली ने फ्लेक्सिटफ वेंचर्स इंटरनेशनल लिमिटेड के काशीपुर यूनिट और इंदौर स्थित मुख्य कार्यालय को नोटिस जारी किया।

नोटिस में कंपनी प्रबंधन को 18 मई 2026 को दोपहर 12:30 बजे सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय, बरेली में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करने को भी कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने की स्थिति में मामले की सुनवाई एकतरफा भी की जा सकती है।

मामले को लेकर श्रमिकों में नाराजगी बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी में वेतन और अन्य श्रमिक हितों से जुड़े मामलों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं Advocate Upendra Singh ने भी श्रमिकों के पक्ष में आवाज उठाते हुए कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन और श्रम विभाग से निष्पक्ष कार्रवाई कर कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग की है।

इस पूरे मामले ने औद्योगिक इकाइयों में श्रमिक अधिकारों और श्रम कानूनों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

27
3573 views

Comment