logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उमरेठ में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा एवं नौ कुण्डीय महायज्ञ के समापन समारोह में शामिल हुए सांसद विवेक बंटी साहू

छिंदवाड़ा। उमरेठ में आयोजित पाँच दिवसीय माँ कर्मा एवं भगवान श्रीकृष्ण प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा तथा नौ कुण्डीय महायज्ञ के समापन समारोह में सांसद विवेक बंटी साहू शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माँ कर्मा केवल साहू समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की आराध्य देवी हैं। उनकी भक्ति, सेवा और तपस्या हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

सांसद श्री साहू ने कहा कि उमरेठ में माँ कर्मा एवं भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और श्रद्धा का विषय है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित साहू समाज के स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने बेटे और भाई के रूप में उन्हें आशीर्वाद देकर लोकसभा तक पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि वे सदैव साहू समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करते रहेंगे। सांसद ने सफल आयोजन के लिए समाजजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ कर्मा देवी एवं भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा नौ कुण्डीय महायज्ञ की यज्ञशाला की परिक्रमा भी की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं पाँच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में समाज के अनेक लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

2
47 views

Comment