सायर क्षेत्र के रानुमाड़ा जंगल में हाथियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
उदयपुर सायर, सरगुजा : ग्राम पंचायत सायर के रानुमाड़ाजंगल क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगभग 13 हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। बीती रात बिचलघाटी इलाके में जंगल के किनारे रहने वाले अहिवरन नामक ग्रामीण के घर को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया तथा खेतों की फसलें भी भारी क्षति ग्रस्त हुईं। इससे ग्रामीण भयभीत हो गए हैं।
बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र में कई बिजली खंभे टूट गए हैं, जिससे 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। अंधेरे में हाथियों के खतरे को देखते हुए ग्रामीण रातभर जागकर आग जलाकर सुरक्षा कर रहे हैं। वन विभाग एवं प्रशासन से हाथियों को आबादी से दूर करने और बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है।