ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी सफलता, 4 साल से फरार स्थाई वारंटी जयदीप त्रिवेदी गिरफ्तार
बांसवाड़ा | 14 मई 2026
बांसवाड़ा जिले की खमेरा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जयदीप त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा-रतनपुर बॉर्डर क्षेत्र से पकड़ा गया।
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार पुलिस मुख्यालय एवं उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार फरार, स्थाई वारंटी और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
वृताधिकारी महेंद्र कुमार के सुपरविजन में खमेरा थानाधिकारी महेंद्र सिंह देवड़ा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर स्थाई वारंटी जयदीप पुत्र सुभाषचंद्र त्रिवेदी निवासी देबारी, उदयपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोर्ट केस नंबर 488/2021 में स्थाई वारंट जारी था और वह पिछले करीब चार वर्षों से फरार चल रहा था। इसके साथ ही संबंधित मामले में महिला वारंटी चंचल पत्नी सुभाष निवासी देबारी, उदयपुर को भी न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक लेखाराम, कांस्टेबल रणवीर सिंह, भरत कुमार और प्रधान सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
बांसवाड़ा पुलिस द्वारा जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
News Source: Police Press Note, Banswara Police
Disclaimer:
यह समाचार पुलिस प्रेस नोट एवं उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया जारी है। आरोप सिद्ध होने तक आरोपी कानून की नजर में निर्दोष है।