logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लेहड़ा बाजार में रमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट का शुभारंभ, चेयरमैन राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

*लेहड़ा बाजार, महराजगंज:* क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज लेहड़ा बाजार में रमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट का भव्य शुभारंभ किया गया। संस्थान का उद्घाटन चेयरमैन श्री राकेश जायसवाल ने फीता काटकर किया। यह संस्थान दीनानाथ जी द्वारा स्थापित किया गया है।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई l आयोजक दीनानाथ द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया

अपने संबोधन में चेयरमैन राकेश जायसवाल ने कहा, आज के दौर में तकनीकी शिक्षा समय की मांग है। रमा टेक्निकल इंस्टिट्यूट ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने का काम करेगा। यहां से प्रशिक्षित युवा आत्मनिर्भर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

संस्थान के संस्थापक श्री दीनानाथ जी ने बताया कि इस इंस्टिट्यूट में कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, टेलरिंग, ब्यूटीशियन समेत कई रोजगारपरक कोर्स चलाए जाएंगे। कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य है कि लेहड़ा बाजार और आसपास के गांवों का कोई भी युवा बेरोजगार न रहे।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र खुला है। इससे बच्चों को दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और यहीं रहकर वे अपना भविष्य बना सकेंगे।

कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। संस्थान में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

34
2844 views
1 shares

Comment