वाराणसी: जगमबाड़ी व्यापार मंडल ने निकाली स्कूटी रैली
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ईंधन बचाने और इलेक्ट्रिक बाइक तथा स्कूटी के उपयोग को बढ़ावा देने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जगमबाड़ी व्यापार मंडल समिति ने स्कूटी रैली का आयोजन किया। इस रैली के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री के संदेश से अवगत कराते हुए ईंधन बचत के महत्व पर जागरूक किया गया।
जगमबाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकेश यादव बाबू ने इस अभियान को देशहित से जुड़ा बताया और कहा कि इसे आम जनता तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने प्रतिष्ठान पर आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को भी इस संदेश के प्रति जागरूक करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर महामंत्री मोहन कृष्ण, पिंटू वर्मा और कोषाध्यक्ष प्रवीण साहू सहित व्यापार मंडल समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।