logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अरथुना में अघोषित बिजली कटौती और हाईवोल्टेज से ग्रामीण परेशान, सौंपा ज्ञापन

बांसवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत अरथुना में पिछले कई दिनों से लगातार अघोषित बिजली कटौती और हाईवोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। बार-बार बिजली गुल होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं हाईवोल्टेज के कारण घरों में लगे विद्युत उपकरण जलने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि हाईवोल्टेज की वजह से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और जनहानि का खतरा भी लगातार बना हुआ है। विगत दिनों गांव में इस प्रकार की कई घटनाएं होने के बाद ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल है।

गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जबकि किसानों और व्यापारियों को भी बिजली संकट के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि ग्राम पंचायत अरथुना में अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए तथा हाईवोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

ज्ञापन देने के दौरान कुलदीप पांड्या, तेजस, अरविंद डामोर, दिपू पांडव, प्रवीण, कन्हैया लाल, मुकेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Reporter: Abdul Kamal, Arthuna

9
723 views

Comment