सुकमा में शिविर के माध्यम से प्रशासन ने दिलाया योजनाओं का त्वरित लाभ
सुशासन तिहार 2026
सुकमा/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत गुरुवार को गीदम एवं देवी चौक, सुकमा में सुशासन शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मौके पर ही प्रदान किया गया। ग्रामीणों को बी-1 दस्तावेज प्रदान किए गए, वहीं स्कूली बच्चों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशासन द्वारा शिविर स्थल पर ही श्रम कार्ड एवं राशन कार्ड बनाकर हितग्राहियों को तत्काल उपलब्ध कराए गए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिली।
शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 महिला हितग्राहियों की गोदभराई तथा 2 बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 65 महिला हितग्राहियों का ऑनलाइन ई-केवाईसी भी पूर्ण किया गया सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि शासन की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका लाभ सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है। शिविर में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र,
राशन कार्ड, जॉब कार्ड तथा जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीकरण जैसे कार्यों का तेजी से निराकरण किया गया। जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव तक शासन की सुविधाएं पहुंचाकर अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करना तथा जनता को त्वरित सेवा प्रदान कर सुशासन को मजबूत बनाना है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष सुकमा श्रीमती रीना पेद्दी, पार्षद श्री रंजीत बारठ, श्री रमेश कर्मा, जनप्रतिनिधि श्री दिलीप पेद्दी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मधु तेता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनीत साव सहित