logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तूफान में टीन शेड के साथ उड़ गए नन्हे मियां, हाथ-पैर टू.टे बरेली का Video... See more

उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को आए चक्रवाती तूफान ने लोगों को दहशत में डाल दिया है. तेज आंधी और बारिश इतनी अचानक आई कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. कुछ ही मिनटों में शहर और आसपास के इलाकों में हालात बदल गए.कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली के पोल टूटकर गिर पड़े और मकानों को भारी नुकसान पहुंचा. लोगों का कहना है कि उन्होंने जिंदगी में इतना खतरनाक तूफान पहले कभी नहीं देखा.
टीनशेड के साथ हवा में उड़ गए नन्हे मियां
तूफान के बीच सबसे चौंकाने वाली घटना एक बारातघर में हुई. यहां मौजूद नन्हे मियां टीनशेड को उड़ने से बचाने की कोशिश कर रहे थे. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक तेज हवा के कारण बारातघर की टीनशेड उखड़ने लगी. वहां मौजूद बाकी लोग जान बचाकर भागने लगे, लेकिन नन्हे मियां उसे पकड़कर रोकने लगे. कुछ ही सेकेंड में हवा इतनी तेज हो गई कि पूरी टीनशेड उखड़ गई और नन्हे मियां उसके साथ हवा में कई फीट ऊपर उठ गए. यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग चीख पड़े.

0
516 views

Comment