logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नीट परीक्षा रद्द होने की चिंता में अभ्यर्थी ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

लखीमपुर, खीरी। शहर के नौरंगाबाद स्थित गंगोत्री नगर में नीट अभ्यर्थी रितिक मिश्रा पुत्र अनूप मिश्रा उम्र करीब (21) वर्ष का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव निवासी अनूप मिश्रा ईंट भट्ठा संचालक हैं और पत्नी के साथ गांव में रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि इकलौता बेटा रितिक मिश्रा शहर के गंगोत्री नगर स्थित मकान में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

परिजनों के मुताबिक रितिक ने हाल ही में नीट परीक्षा दी थी और इस बार उसका पेपर काफी अच्छा गया था। परिवार को उसके चयन की पूरी उम्मीद थी। यह उसका तीसरा प्रयास था। इसी बीच पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की खबर सामने आई, जिससे वह लगातार तनाव में रहने लगा।

पिता अनूप मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा री-एग्जाम की चर्चा के बाद रितिक काफी परेशान रहने लगा था। वह बार-बार कहता था कि इस बार बड़ी मेहनत के बाद चयन की उम्मीद बनी थी, लेकिन अब इतने कम समय में दोबारा परीक्षा की तैयारी कैसे होगी।

मानसिक तनाव के चलते बुधवार को रितिक गांव से शहर वाले मकान में रहने चला गया। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस से सूचना मिली कि उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

परिजनों ने बताया कि रितिक पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर और मेहनती था। परिवार ने उसके भविष्य को लेकर कई सपने संजो रखे थे। उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिय।

10
535 views

Comment