logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखीमपुर खीरी में नीट परीक्षा अभ्यर्थी का फंदे से लटका शव मिला

लखीमपुर खीरी: नौरंगाबाद स्थित गंगोत्री नगर में नीट परीक्षा दे चुके रितिक मिश्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक कटौली गांव का निवासी था और हाल ही में कानपुर से नीट परीक्षा देकर लौटा था। परिजनों ने बताया कि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद वह मानसिक तनाव में था।

सदर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रितिक परिवार का इकलौता बेटा था, जिसके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

0
1370 views

Comment