logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नर्सिंग दास जी का गुड़ा मजावडी गांव में अवैध कांटों से जनसुरक्षा संकट, प्रशासन मौन

मौत को दावत दे रहे सड़क पर बिछे अवैध कांटे, प्रशासन मौन
गोगुंदा कस्बे नर्सिंग दास जी का गुड़ा गांव में सड़क पर अवैध रूप से कांटे डालने का मामला अब गंभीर जनसुरक्षा संकट बनता जा रहा है। गांव की मुख्य सड़क पर बिखरे कांटों के कारण राहगीरों, बाइक चालकों और स्कूल वैन संचालकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क पर कांटे डाले जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कार्रवाई करने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार इन कांटों की वजह से कई वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। सबसे गंभीर घटना 13 मई 2026 को सामने आई, जब हरि ओम जादूगर घर से गोगुंदा जाते समय सड़क पर पड़े कांटों में फंसकर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। स्कूल वैन एवं बाइक चालक हर समय दुर्घटना के डर में सफर करने को मजबूर हैं। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते सड़क साफ नहीं करवाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
गांववासियों ने प्रशासन से तत्काल सड़क साफ करवाने, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

40
3978 views

Comment