सीबीएसई रिजल्ट 2025 में सैपिएंट पिंजौर का जलवा, 100% रिजल्ट से रचा इतिहास
सीबीएसई रिजल्ट 2025 में सैपिएंट पिंजौर का जलवा, 100% रिजल्ट से रचा इतिहास
पिंजौर।
शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा सैपिएंट स्कूल पिंजौर इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणामों में पूरे क्षेत्र का गौरव बनकर उभरा है। स्कूल ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन मार्गदर्शन के दम पर सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है।
जैसे ही परिणाम घोषित हुए, पूरे स्कूल परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। स्कूल प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की अथक मेहनत और शिक्षकों की समर्पित शिक्षा का परिणाम बताया।
12वीं में छात्रों ने लहराया परचम
कॉमर्स स्ट्रीम की प्रतिभाशाली छात्रा आस्था शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम के शिवम कुमार ने 91.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि रचिता ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
स्ट्रीम वाइज चमके सितारे
कॉमर्स : आस्था शर्मा (95%), प्रीति (88.6%), सुखवीर (87.6%)
साइंस : सनप्रीत कौर (87.2%), जस्मीत कौर (82%), उत्कर्ष (81.8%)
ह्यूमैनिटीज़ : शिवम कुमार (91.6%), रचिता (89%), एंजल (88.2%)
10वीं बोर्ड में भी शानदार प्रदर्शन
कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन परिणाम देकर स्कूल का नाम रोशन किया।
शौर्य ठाकुर 88.2%
कृष्णा गुजराल 86.4%
शुभम कुमार 85.4%
विषयों में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
पेंटिंग विषय में एक छात्र ने 100 में से 100 अंक हासिल कर सबको चौंका दिया, जबकि 16 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए।
अंग्रेजी विषय में 17 छात्रों ने 90 से 97 अंक हासिल किए।
फिजिकल एजुकेशन में 10 विद्यार्थियों ने 90 से 95 अंक प्राप्त किए।
आईटी विषय में 6 छात्रों ने 90 से 99 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्कूल प्रबंधन ने कहा कि सैपिएंट पिंजौर केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। यही कारण है कि हर वर्ष स्कूल का परिणाम नए रिकॉर्ड बना रहा है।
इस शानदार सफलता के बाद पूरे क्षेत्र में सैपिएंट स्कूल पिंजौर की चर्चा जोरों पर है और अभिभावकों में भी स्कूल के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ा है।