logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोपरीहा पेट्रोल पंप शहडोल में पेट्रोल की Density 7541 प्रदर्शित, मानक से भिन्न होने पर उपभोक्ता ने जांच की मांग की

शहडोल, 14 मई 2026। शहडोल जिले के कोपरीहा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे एक उपभोक्ता ने डिस्पेंसर मशीन पर प्रदर्शित ईंधन की Density को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उपभोक्ता के अनुसार मशीन पर Density 7541 Kg/m प्रदर्शित हो रही थी। इस संबंध में जब पेट्रोल पंप प्रबंधन से जानकारी मांगी गई, तो संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।
उपभोक्ता ने बताया कि ईंधन भरवाने के दौरान मशीन पर Density डिस्प्ले में 7541 अंक प्रदर्शित हो रहे थे। प्रबंधन से इस बारे में पूछे जाने पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से उपभोक्ता ने ईंधन की गुणवत्ता और डिस्प्ले की शुद्धता पर संदेह व्यक्त किया।
जानकारों के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में पेट्रोल की Density लगभग 720 से 775 Kg/m तथा डीजल की Density लगभग 820 से 860 Kg/m के बीच होती है। यदि मशीन पर प्रदर्शित मान 7541 माना जाए, तो यह सामान्य मानक से कई गुना अधिक है और तकनीकी रूप से असामान्य प्रतीत होता है। इस कारण मामले की तकनीकी जांच आवश्यक मानी जा रही है।
उपभोक्ता ने जिला प्रशासन, खाद्य विभाग, विधिक माप विज्ञान विभाग तथा संबंधित तेल कंपनी से मांग की है कि पेट्रोल पंप की मशीन, ईंधन की गुणवत्ता और प्रदर्शित Density की जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मशीन पर प्रदर्शित आंकड़े मानक के अनुरूप नहीं हैं, तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

7
534 views

Comment