logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिव महापुराण कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार, 15 मई 2026 को विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा।

बदनावर के अणु नगर स्थित श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार, 15 मई 2026 को विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। शुभ मुहूर्त में भगवान केदारेश्वर महादेव नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होंगे। इस पावन अवसर पर शोभायात्रा, गंगाजल यात्रा एवं महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातःकाल से होगी। प्रातः 05:00 बजे से धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। इसके पश्चात प्रातः 06:00 बजे अणु नगर स्थित रामेश्वर मंदिर से श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर तक भव्य चल समारोह एवं गंगाजल यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।

प्रातः 07:30 बजे से 08:30 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान केदारेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इसके बाद प्रातः 09:00 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। वहीं प्रातः 11:00 बजे से विशाल भंडारे (महाप्रसादी) का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का विनम्र आग्रह किया है।

5
1001 views

Comment