logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोबाइल दिलाने मना किया तो जान देने पर उतारू हुआ युवक।

अशोकनगर, 14 मई एड.अनिल कुमार जाटव।

जिले के सहारई थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। मोबाइल फोन नहीं मिलने से नाराज 18 वर्षीय युवक ने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाने की तैयारी कर ली, लेकिन समय रहते पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर उसकी जान बचा ली। घटना ग्राम अरौंन टोला की है। सुबह करीब 8 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि पहाड़ सिंह आदिवासी नाम का युवक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर आत्मघाती कदम उठाने जा रहा है। पुलिस ने देखा कि युवक अंदर बंद था और फांसी लगाने की स्थिति में था। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेते हुए युवक से लगातार बातचीत शुरू की। उसे भरोसा दिलाया गया कि उसकी हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा और परिवारजन भी उसका साथ देंगे।

1
555 views

Comment