logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नशे के सौदागरों पर भागलपुर पुलिस का कड़ा प्रहार: मधुसूदनपुर में स्मैक के साथ अपराधी गिरफ्तार

कौशल कुमार
14 मई 2026
भागलपुर | जिले में अपराध नियंत्रण और नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की दिशा में भागलपुर एसएसपी (SSP) प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी की विशेष रणनीति और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक शातिर अपराधी को मादक पदार्थों के साथ दबोच लिया है।पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई इस छापेमारी में एक अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 19.41 ग्राम स्मैक,
01 डिजिटल वेट मशीन और
10,400 नगद बरामद किया है।
इस सफल कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध जनों ने भागलपुर एसएसपी के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि एसएसपी के पदभार संभालने के बाद से जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान में तेजी आई है। उनके सख्त रुख के कारण ही आज पुलिस न केवल अपराधियों को पकड़ रही है, बल्कि उनके नेटवर्क को भी ध्वस्त कर रही है।
नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) ने इस मामले पर मीडिया को 'बाइट' देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है और आने वाले दिनों में नशा माफियाओं के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
"भागलपुर पुलिस की यह तत्परता शहर को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

24
2116 views

Comment