logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Narendra Modi ने सिकंदराबाद में आयोजित जनसभा के दौरान वैश्विक संकट और मिडिल ईस्ट में जारी....

15 मार्च 1967 को देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी ये अपील की थी ।।

Narendra Modi ने सिकंदराबाद में आयोजित जनसभा के दौरान वैश्विक संकट और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के असर को लेकर देशवासियों से बड़ी अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो महीनों से भारत के पड़ोस में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसका असर पूरी दुनिया के साथ भारत पर भी पड़ रहा है। उन्होंने यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे संघर्षों का सीधा प्रभाव अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ता है।

पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे एक साल तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचें। उन्होंने कहा, आज समय की मांग है कि हम विदेशी मुद्रा बचाने पर विशेष ध्यान दें।

उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में देश ने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था और अब जरूरत पड़ने पर फिर से ऐसी आदतों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने ईंधन बचत पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ चुकी हैं, इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ईंधन का संयमित इस्तेमाल करे।

4
230 views

Comment