महराजगंज में बस दुर्घटना में पेशकार मानवेंद्र मिश्रा की मौत
महराजगंज : निचलौल तहसील स्थित ग्राम न्यायालय में तैनात पेशकार मानवेंद्र मिश्रा की गुरुवार सुबह बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने कार्यस्थल के लिए जा रहे थे जब बस स्टेशन के समीप तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार गई। यह हादसा इतनी भीषण थी कि मानवेंद्र मिश्रा की तुरंत मृत्यु हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक हादसे के बाद फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सख्त करने की मांग की है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और तहसील के कर्मचारी भी शोक में हैं।