यादों को खास बनाने आ रहा "मोमेंट्ज -रीडिफाइनिंग लाइफस्टाइल", 15 मई को रांची में होगा उद्घाटन
रांची : राजधानी रांची में प्रीमियम गिफ्टिंग और लाइफस्टाइल सेक्टर को एक नई पहचान देने के उद्देश्य से "मोमेंट्ज -रीडिफाइनिंग लाइफस्टाइल" की शुरुआत होने जा रही है। कांके रोड स्थित इस नए प्रीमियम गिफ्टिंग स्टोर का उद्घाटन 15 मई को किया जाएगा। यह संस्थान खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो अपने रिश्तों, त्योहारों, पारिवारिक आयोजनों और कॉर्पोरेट अवसरों को यादगार बनाना चाहते हैं। "मोमेंट्ज" में ग्राहकों को यूनिक और प्रीमियम गिफ्ट आइटम्स की आकर्षक रेंज उपलब्ध होगी। यहां कॉर्पोरेट गिफ्ट्स, फेस्टिव गिफ्ट्स, लग्ज़री रिटर्न गिफ्ट्स, एक्सक्लूसिव होम डेकोर आइटम्स, वेडिंग इनवाइट्स और विभिन्न अवसरों के लिए तैयार किए गए क्रिएटिव गिफ्ट कलेक्शन मिलेंगे। संस्थान की विशेषता आधुनिक डिजाइन, आकर्षक पैकेजिंग और ग्राहकों की जरूरत के अनुसार कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग होगी। संस्थान की संचालिका उर्वशी रंजन ने बताया कि आज के दौर में लोग केवल उपहार नहीं, बल्कि भावनाएं और यादें देना चाहते हैं। इसी सोच के साथ "मोमेंट्ज" की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां हर गिफ्ट को खास तरीके से डिजाइन और प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि वह लोगों के लिए लंबे समय तक यादगार बन सके। शादी, जन्मदिन, एनिवर्सरी, कॉर्पोरेट इवेंट्स और त्योहारों के लिए अलग-अलग थीम आधारित गिफ्ट्स यहां उपलब्ध रहेंगे। संस्थान से जुड़े रंजन कुमार ने कहा कि "मोमेंट्ज" का उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि लोगों के खास पलों को और खूबसूरत बनाना है। उन्होंने बताया कि रांची में पहली बार एक ही जगह पर प्रीमियम गिफ्टिंग, होम डेकोर और कस्टमाइज्ड लाइफस्टाइल उत्पादों की इतनी बड़ी रेंज उपलब्ध कराई जा रही है। यहां आधुनिक और पारंपरिक डिजाइन का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा, साथ ही स्थानीय कला और क्रिएटिविटी को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में "मोमेंट्ज" ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी ग्राहकों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने की योजना पर काम कर रहा है। संस्थान के उद्घाटन को लेकर शहर के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और इसे रांची के लाइफस्टाइल एवं गिफ्टिंग सेक्टर के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है।