logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय मसीह संगठन के कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित।

आज दिनांक 14/05/2026 को राष्ट्रीय मसीह संगठन के कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने की योजना पर विशेष चर्चा हुई, जिससे समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन मिल सके। साथ ही आगामी जनगणना को लेकर भी आवश्यक जानकारी एवं समाज की सहभागिता पर चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने, समाज की समस्याओं को सुनने तथा उनके समाधान हेतु सामूहिक प्रयासों पर विस्तार से विचार किया गया।
राष्ट्रीय मसीह संगठन सदैव समाज की शिक्षा, एकता एवं अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। प्रेम मसीह।

6
25 views

Comment