logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महराजगंज बस डिपो में दर्दनाक हादसा: वरिष्ठ अधिवक्ता मानवेन्द्र मिश्रा की बस की चपेट में आने से मौत, बार और न्यायालय परिसर में शोक

रिपोर्ट: प्रदीप सिंह, महराजगंज
महराजगंज शहर स्थित रोडवेज बस डिपो में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में ग्राम न्यायालय निचलौल से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी मानवेन्द्र मिश्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों तथा परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मानवेन्द्र मिश्रा बस पकड़ने के लिए डिपो परिसर में पहुंचे थे। इसी दौरान एक बस अचानक पीछे की ओर बढ़ने लगी। अचानक हुए घटनाक्रम में वह संतुलन खो बैठे और बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की मदद से उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मानवेन्द्र मिश्रा के निधन की खबर मिलते ही न्यायालय परिसर में शोक का माहौल छा गया। अधिवक्ताओं ने इसे न्यायिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

स्थानीय लोगों ने रोडवेज बस डिपो में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम किए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि डिपो परिसर में वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

1
100 views

Comment