logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देशभर की बड़ी हलचल | राजनीति से लेकर मौसम और महंगाई तक हर बड़ी अपडेट

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री की बचत अपील का असर कई राज्यों में दिखाई देने लगा है। कुछ राज्यों में सरकारी खर्च कम करने की कवायद शुरू हो गई है। त्रिपुरा में आधे कर्मचारी ही ऑफिस बुलाए जाएंगे, वहीं आंध्र प्रदेश में CM काफिले का आकार घटा दिया गया है।

तिरुवनंतपुरम- केरल में आज नए मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी फैसला हो सकता है। विधायक दल की बैठक के बाद नए चेहरे का ऐलान संभव है।

नई दिल्ली- NEET पेपर लीक मामले में जांच तेज, 10 राज्यों तक फैले नेटवर्क पर CBI की नजर। शिक्षा माफियाओं के बड़े सिंडिकेट का खुलासा होने की संभावना।

गुवाहाटी- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने फिर पूछताछ के लिए बुलाया। इससे पहले करीब 10 घंटे तक चली थी पूछताछ।

लखनऊ- यूपी सरकार ने मंत्रियों को सादगी का संदेश दिया है। अब मंत्री मेट्रो, बस और ई-रिक्शा से सफर करते दिख सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम को भी बढ़ावा देने की तैयारी।

नई दिल्ली- भारत के लिए राहत की खबर, LPG लेकर आ रहा MV सनशाइन जहाज सुरक्षित आगे बढ़ा। भारतीय नौसेना भी लगातार निगरानी में जुटी।

सुप्रीम कोर्ट- सड़क हादसों पर सख्त टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा कि देश में लेन ड्राइविंग की व्यवस्था बेहद खराब है। राज्यों को सार्वजनिक वाहनों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए।

नई दिल्ली- सरकार ने चीनी के निर्यात पर तत्काल रोक लगा दी है। यह फैसला सितंबर तक प्रभावी रहेगा।

दिल्ली- ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची भारत पहुंचे। BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक के बीच इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है।

नई दिल्ली- CBI निदेशक प्रवीण सूद को एक बार फिर सेवा विस्तार दिया गया है। लगातार दूसरी बार उनका कार्यकाल बढ़ाया गया।

दिल्ली- महंगाई का एक और झटका, अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। आज से नई कीमतें लागू होंगी।

पुणे- अस्पताल परिसर में बम मिलने से हड़कंप मच गया। 7 घंटे का टाइमर लगा था, ATS और बम निरोधक दस्ते ने समय रहते डिफ्यूज किया।

कर्नाटक- राज्य सरकार ने स्कूलों में हिजाब बैन का पुराना आदेश वापस लिया। नए आदेश में धार्मिक प्रतीकों को अनुमति दी गई है।

उत्तर प्रदेश- आंधी और तूफान ने कई जिलों में तबाही मचाई। अब तक 62 लोगों की मौत की खबर, बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित।

IPL- विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत बेंगलुरु ने कोलकाता को हराकर पॉइंट टेबल में टॉप स्थान हासिल किया।

सर्राफा बाजार- सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल दर्ज की गई। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद बाजार में तेजी देखी जा रही है।

बीजिंग- डोनाल्ड ट्रम्प 8 साल बाद चीन दौरे पर पहुंचे। दौरे से पहले उन्होंने ईरान तनाव को लेकर बड़ा बयान

6
685 views

Comment