logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी हाईवे पर बोलेरो-ट्रक की टक्कर, ट्रक चालक फरार

अमेठी: गौरीगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के पास अमेठी हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन बोलेरो में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

बोलेरो में भागनपुर गांव के मेनिका शुक्ला, शिवबरन तिवारी, सिद्धि शुक्ला और पार्थ शुक्ला सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आईं। चालक वीरेंद्र कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को प्राथमिक उपचार दिलवाया। पुलिस ने 112 नंबर पर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के कारण हादसा होने का संदेह है।

32
1294 views

Comment