logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पेपर लीक माफिया और गैर-जिम्मेदार संस्थान देश की युवा शक्ति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इसलिए पारदर्शिता और कड़े सरकारी नियमों की आवश्यकता है।*

*पेपर लीक माफिया और गैर-जिम्मेदार संस्थान देश की युवा शक्ति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इसलिए पारदर्शिता और कड़े सरकारी नियमों की आवश्यकता है।*

आज के सुचना एवं संचारक्रान्ति के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET और JEE की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों ने छात्रों को केवल 'रोल नंबर' बनाकर रख दिया है । मुलभुत फाउंडेशन शिक्षा भी पूर्ण नहीं होने दे रहें । डमी स्कुलों की भरमार है। बड़े कोचिंग संस्थान टॉपर्स की तस्वीरें छापकर अपनी प्रामाणिकता साबित करते हैं, लेकिन असफलता का दोष छात्र पर डाल दिया जाता है। भारी फीस के बावजूद सुरक्षा, मानसिक परामर्श और व्यक्तिगत मार्गदर्शन का अभाव है, और 'गारंटीड सिलेक्शन' के वादे केवल कागजी साबित होते हैं।

मध्यमवर्गीय अभिभावक बड़े शहरों कोटा, सीकर, अहमदाबाद जैसे शहरों में अपने बच्चों को भेजते समय अपनी जमा पूंजी और उम्मीदें लगाते हैं। कई परिवार कर्ज लेकर फीस भरते हैं, जहां पेपर लीक या परीक्षा रद्द होने से आर्थिक एवं भावनात्मक संकट उत्पन्न होता है। 15-16 वर्ष के बच्चे 15 घंटे तक पढ़ाई करते हैं, जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है और वे अवसाद की ओर बढ़ते हैं। पेपर लीक माफिया और गैर-जिम्मेदार संस्थान देश की युवा शक्ति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इसलिए पारदर्शिता और कड़े सरकारी नियमों की आवश्यकता है।

आप सभी जानते हैं कि 3 मई को हुई NEET 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। वहीं, परीक्षा की नई तिथियाँ जल्द ही जारी की जाएँगी। NTA ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है। मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगा। जानकारी के अनुसार आशंका है कि प्रश्न पत्र पहले ही लीक हो गया था। राजस्थान में कई छात्रों के पास हाथ से लिखा हुआ गेस पेपर मिला है, जिसके प्रश्न असली परीक्षा से मेल खाते हैं। 10 मई को राजस्थान में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने इंटेलिजेंस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया। इनमें सीकर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से जुड़े करियर काउंसलर भी शामिल हैं। आगे अपडेट की जा रही है।

भारत में मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए सबसे जरूरी परीक्षा NEET UG है. लाखों छात्र इस परीक्षा के लिए हर साल कठिन मेहनत करते हैं, लेकिन हाल ही में 3 मई 2026 को होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई. इस बार परीक्षा रद्द होने का मुख्य कारण पेपर लीक था. परीक्षा से ठीक पहले एक गेस पेपर वायरल हुआ, जिसमें लगभग 125 सवाल असली NEET पेपर से मिल रहे थे. इससे परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठे. सरकार और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया. ऐसे में आइए जानते हैं कि 2014 से अब तक कितने पेपर लीक हो चुके और किस परीक्षा में क्या एक्शन लिया गया, साथ ही NEET UG 2026 रद्द होने का पूरा मामला क्या है.

NEET UG 2026 रद्द होने का कारण NEET UG 2026 के मामले में, परीक्षा से पहले एक गेस पेपर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हुआ. जांच में पता चला कि इसमें लगभग 125 सवाल असली पेपर से मेल खाते थे. सरकार और NTA ने छात्रों की सुरक्षा और निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए परीक्षा रद्द कर दी. इस मामले में छात्रों को फिर से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी, और कोई अतिरिक्त फीस भी नहीं ली जाएगी. पहले जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी. नई परीक्षा की तारीख जल्द ही NTA की वेबसाइट पर घोषित की जाएगी. सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंप दी है.

*2014 से अब तक लीक हो चुके इतने पेपर*

1. 2026 - NEET UG 2026परीक्षा से ठीक पहले एक गेस पेपर वायरल हुआ. इसमें लगभग 125 सवाल असली पेपर से मेल खा रहे थे. इसके चलते परीक्षा रद्द कर दी गई.

2.2024 - यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्तीपेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द, UPPSC समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षापेपर लीक होने पर परीक्षा रद्द. UGC NET परीक्षा 18 जून को आयोजित हुई, लेकिन पेपर लीक होने पर 19 जून को रद्द कर दी गई.

3. 2023 -साल 2023 में कई परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आई. तेलंगाना SSC परीक्षा में हिंदी प्रश्न पत्र वायरल हुआ, वहीं तेलंगाना असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती और असम HSLC परीक्षा के पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गईं. महाराष्ट्र HSC गणित पेपर व्हाट्सएप पर शेयर होने के कारण 5 छात्रों को पकड़ा गया, जबकि राजस्थान REET परीक्षा में भी पेपर लीक हुआ और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया.

4. 2022 - साल 2022 में भी कई परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं हुईं. राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जबकि BPSC 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा और OSSC जूनियर इंजीनियर (JE) सिविल मुख्य परीक्षा में पेपर लीक होने के कारण परीक्षाएं रद्द कर दी गईं.

5. 2021 - साल 2021 में भी कई परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं. UPTET परीक्षा में पेपर लीक हुआ और मास्टरमाइंड को पकड़ लिया गया, वहीं Maharashtra Housing & Area Development Authority परीक्षा भी पेपर लीक के कारण प्रभावित हुई. इसके अलावा, NEET 2021 में परीक्षा शुरू होने से लगभग आधे घंटे पहले पेपर लीक का विवाद खड़ा हो गया.

6. 2020- साल 2020 में भी पेपर लीक की घटनाएं हुईं. PU कर्नाटक परीक्षा में फिजिक्स पेपर लीक होने के कारण बैंगलोर विश्वविद्यालय ने परीक्षा स्थगित कर दी, वहीं UP Board 12वीं अंग्रेजी पेपर परीक्षा से सिर्फ 2 घंटे पहले ऑनलाइन वायरल हो गया.

7. 2019 - साल 2019 में भी पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं. RRB CBT परीक्षा में पेपर लीक हुआ और स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए गए, जबकि Odisha BSE MIL परीक्षा सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण रद्द कर दी गई.

8. 2018 - साल 2018 में भी पेपर लीक के मामले सामने आए. CBSE कक्षा 10 और 12 गणित व अर्थशास्त्र के पेपर लीक होने के कारण परीक्षा दोबारा आयोजित करनी पड़ी, वहीं Gujarat Police Constable भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक की घटना हुई.

9. 2017 - साल 2017 में Maharashtra HSC परीक्षा का पेपर लीक हो गया था, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित हुई और संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच करनी पड़ी.

10. 2016- साल 2016 में UPPSC RO/ARO परीक्षा लखनऊ में पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई, वहीं UPPSC PCS परीक्षा में दूसरी शिफ्ट का प्रश्न पत्र गलती से पहली शिफ्ट में भेज दिया गया, जिससे परीक्षा प्रभावित हुई.

11. 2015 - साल 2015 में AIMPT (All India Pre-Medical Test) में पेपर और आंसर कई राज्यों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए फैलाए गए, जिसके कारण परीक्षा रद्द कर दी गई और छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हुई.

12. 2014 - साल 2014 में CPMT (Combined Pre-Medical Test) में प्रश्न पत्रों में छेड़छाड़ की घटना सामने आई, जिसके कारण परीक्षा रद्द कर दी गई और छात्रों को नई परीक्षा का इंतजार करना पड़ा.

6
254 views

Comment