logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फरीदाबाद में नगर निगम का SDO संजय बंसल सस्पेंड....

फरीदाबाद में नगर निगम का SDO संजय बंसल सस्पेंडः कमिश्नर ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद की कार्रवाई, 10 दिनों में जांच रिपोर्ट पेश होगी

निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि एसडीओ को सस्पेंड करके सरकार को पत्र भेज दिया गया है।

फरीदाबाद में मंगलवार को सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप के बाद नगर निगम कमिश्नर ने बड़ा एक्शन लिया है। धीरेंद्र खड़गटा ने एसडीओ संजय बंसल को सस्पेंड कर दिया है। इस बैठक में बंसल पर ठेकेदारों के साथ मिलकर कमीशन लेने के आरोप बडखल से बीजेपी विधायक धनेश अदलखा ने लगाए थे।

एसडीओ पर आरोप था कि उन्होंने ठेकेदारों को तय रेट से भी कम में टेंडर जारी किए। जिससे काम की गुणवत्ता खराब हुई। एसडीओ ने अलग-अलग जगहों पर चल रहे निर्माण कार्य के सैंपल भी टेस्ट नहीं किए। बैठक में विधायक धनेश अदलखा ने आरोप लगाया कि संजय बंसल ठेकेदारों से सांठगांठ करके उनको टेंडर दिलवाता है। इसके बाद लापरवाही से काम करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की जाती है।

निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि एसडीओ को सस्पेंड करके सरकार को पत्र भेज दिया गया है। अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा को मामले की जांच सौंपी गई है। 10 दिन के भीतर वह मामले की जांच करके रिपोर्ट पेश करेगी।

बड़खल से बीजेपी के विधायक धनेश अदलखा ने कहा था कि एसडीओ संजय बंसल खुले आम चोरी कर रहा है। इन अधिकारियों ने नगर निगम को दलालों का अड्डा बनाकर रख दिया है। हमने भी 20 साल से नगर निगम के काम किए हैं। 10 साल पुरानी सड़कों को देख लो, आज तक वो सड़के टूटी नहीं होगी, लेकिन पिछले 10 साल में जो सड़के बनी हैं, हर चौथे महीने टूट जाती है।

8
101 views

Comment