Amul के बाद Verka ने भी दिया झटका, बढ़ाए दूध के दाम
पंजाब में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। अमूल द्वारा दूध के दाम बढ़ाए जाने के कुछ ही पलों बाद अब वेरका ने भी अपने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें लागू होने के बाद लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल दूध अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।
जानकारी के अनुसार वेरका ने विभिन्न श्रेणियों के दूध के दामों में प्रति लीटर बढ़ोतरी की है। कंपनी का कहना है कि पशु चारे की बढ़ती कीमतें, ट्रांसपोर्टेशन खर्च और उत्पादन लागत में लगातार इजाफा होने के कारण यह फैसला लेना पड़ा। नई दरें लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को हर पैकेट पर पहले से अधिक भुगतान करना होगा।
दूध की कीमतें बढ़ने से सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों पर पड़ने वाला है। पहले से ही रसोई गैस, सब्जियों, दालों और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से परेशान लोग अब दूध महंगा होने से और चिंतित नजर आ रहे हैं। खासतौर पर बच्चों वाले परिवारों और चाय-दूध का कारोबार करने वाले छोटे दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। वहीं लगातार बढ़ती महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। उनका कहना है कि रोजमर्रा की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं, जिससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
अमूल कंपनी ने दूध के दामों में प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी की है, नई दरें 14 मई से लागू होंगी।
Punjab Kesari Amritsar
Content Editor
Subhash Kapoor