logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रीवा : कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की जनता सेवा में सक्रियता

रीवा : नये कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की कार्यप्रणाली ने आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वे फील्ड में जाकर सीधे लोगों की समस्याएं सुनते हैं और तुरंत कार्यवाही के आदेश देते हैं। कलेक्टर जी ने उन अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू की है जो जनता के कामों में बाधा डालते हैं या काम को रोकते हैं।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी काम के एवज में पैसा मांगने की शिकायत की जाए। जो अधिकारी ऐसा करते पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हाल ही में जन सुनवाई के दौरान उन्होंने एक दिन में लगभग 800 से 1000 लोगों के आवेदन लिए और संबंधित विभागों को समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के आदेश दिए। उनकी यह सक्रियता जनता के दिल जीत रही है।

0
2 views

Comment