logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फ्लेक्सिटफ वेंचर्स पर वेतन भुगतान मामला ठंडे बस्ते में, कार्रवाई न होने पर विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने उठाई आवाज

फ्लेक्सिटफ वेंचर्स पर वेतन भुगतान मामला ठंडे बस्ते में, कार्रवाई न होने पर विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने उठाई आवाज

काशीपुर स्थित Flexituff Ventures International Limited में कर्मचारियों के बकाया वेतन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। श्रमिकों को मई और जून 2025 का वेतन समय पर नहीं मिलने के बाद श्रम विभाग द्वारा 21 नवंबर 2025 को नोटिस एवं रिकवरी प्रक्रिया जारी की गई थी, लेकिन कई माह बीत जाने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों में भारी नाराजगी बनी हुई है।

दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी पर कर्मचारियों के लगभग 1 करोड़ 69 लाख 70 हजार 709 रुपये बकाया पाए गए थे। सहायक श्रम आयुक्त, उधम सिंह नगर द्वारा उत्तर प्रदेश औद्योगिक शांति (समय पर वेतन भुगतान) अधिनियम 1978 के तहत रिकवरी सर्टिफिकेट जारी कर वसूली के निर्देश दिए गए थे।

मामले में अब विश्व हिंदू रक्षा संगठन के प्रदेश महामंत्री Advocate Upendra Singh ने भी आवाज उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रमिकों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है और प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए श्रमिकों का बकाया वेतन जल्द दिलाया जाए।

उपेंद्र सिंह ने कहा कि श्रमिक कई महीनों से अपने मेहनताने के लिए विभागों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन श्रमिकों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा।

इस पूरे मामले ने श्रम विभाग की कार्यप्रणाली और उद्योगों में श्रमिक अधिकारों की स्थिति पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

32
3760 views

Comment