सीकरी में अस्पताल की लापरवाही से बालिका की मृत्यु पर आक्रोश
सीकरी : सीकरी हॉस्पिटल में कथित लापरवाही के कारण 12 वर्षीय बालिका की मृत्यु होने पर कस्बेवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
ज्ञापन में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया गया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अस्पताल व्यवस्था सुधारने की मांग की गई। बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और प्रशासन से शीघ्र न्याय दिलाने की अपील की गई। एसडीएम ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।