बहराइच में अवैध गांजा कारोबार का आरोप, युवा पीढ़ी पर मंडरा रहा खतरा
खैरीघाट क्षेत्र में खुलेआम गांजा चिप्पड़ बिक्री से ग्रामीणों में आक्रोश
बहराइच में अवैध गांजा कारोबार का आरोप, युवा पीढ़ी पर मंडरा रहा खतरा
खैरीघाट क्षेत्र में खुलेआम गांजा चिप्पड़ बिक्री से ग्रामीणों में आक्रोश
जनपद बहराइच के थाना खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्दहा गोंदीपुरवा मार्ग पर अवैध रूप से गांजा चिप्पड़ बेचे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोहन सिंह नामक व्यक्ति खुलेआम गांजा चिप्पड़ बिकवा रहा है, जिससे क्षेत्र के नवजवानों और युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि नशे का यह कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है और इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। आरोप है कि आबकारी विभाग की मिलीभगत के चलते अवैध कारोबार पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार जब पत्रकार इस मामले की जानकारी लेने और अधिकारियों से बातचीत करने का प्रयास करते हैं, तो फोन तक नहीं उठाया जाता। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रहे।
जनता की मांग
अवैध गांजा बिक्री पर तत्काल रोक लगे
संबंधित आरोपों की जांच कर कार्रवाई हो
नशे के कारोबार में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की जाए
युवाओं को नशे से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए
अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है।