तिल्दा-नेवरा: रानी जैन ने प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन किया
तिल्दा-नेवरा: नगर पालिका क्षेत्र की पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशहित में की गई अपील का समर्थन करते हुए पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग और सोने के आभूषणों की खरीदारी से फिलहाल दूरी बनाए रखने का संकल्प लिया है।
रानी जैन ने बताया कि वे स्वयं इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर रही हैं और जब तक परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं, तब तक कोई नया सोने का आभूषण नहीं खरीदेंगी। उन्होंने शहरवासियों, विशेषकर महिलाओं से भी प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करने और अनावश्यक आभूषण खरीदने से बचने तथा ईंधन की बचत को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। रानी जैन ने नागरिकों से संयम, जागरूकता और राष्ट्रहित में सहयोग की भावना के साथ आगे आने की अपील की।