बिजनौर: भारतीय मजदूर किसान यूनियन की बैठक और महा अधिवेशन की घोषणा
बिजनौर: भारतीय मजदूर किसान यूनियन के पश्चिम प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद आसिफ और जिला अध्यक्ष नईम की अध्यक्षता में 13 मई 2026 को एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शाहजेब सैफी, इसरार, जावेद, रिहान विकार, सलमान उल हक, डॉ शाकिर सहित अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
पश्चिम प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद आसिफ ने बताया कि 8 से 10 जून तक धर्मनगरी हरिद्वार में तीन दिवसीय महा अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में संगठन को मजबूत करने, किसान-मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा और आगामी रणनीति तय की जाएगी। साथ ही, कुछ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में हरिद्वार पहुंचकर अधिवेशन सफल बनाने की अपील की।