logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री नगर खेड़ा बाबा जी का वार्षिक भंडारा 15 मई को, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रण

मांधना (सिरे का बास), मोरनी रोड | श्री क्षेत्रपाल देवताय के पावन सानिध्य में श्री नगर खेड़ा बाबा जी का वार्षिक भंडारा 15 मई 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन गांव सिरे का बास, मोरनी रोड, जिला पंचकूला (हरियाणा) में होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को परिवार सहित सादर आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों द्वारा बताया गया कि भंडारे का समय दोपहर 12:00 बजे रखा गया है। श्रद्धालु बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए समय पर पहुंचें। कार्यक्रम को लेकर गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

निवेदक:
समस्त ग्राम निवासी, गांव मांधना (सिरे का बास)

0
879 views

Comment