logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बरखुर्द पंचायत में भ्रष्टाचार का विस्फोट! अधूरी नालियां, गायब टैंकर और करोड़ों के खेल पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

मैहर जनपद की ग्राम पंचायत बरखुर्द एक बार फिर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गई है। जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर विकास के नाम पर सरकारी राशि के खुले दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कम और कागजी खेल ज्यादा हुआ है।शिकायत के अनुसार टीकरखुर्द में नाली निर्माण के नाम पर राशि निकाल ली गई, लेकिन आज तक नाली कवर का काम पूरा नहीं हुआ। वहीं करीब 10 लाख रुपये खर्च दिखाए जाने के बावजूद सामुदायिक भवन चार साल से अधूरा खंडहर बना खड़ा है।सबसे बड़ा सवाल पंचायत को मिले 6 टैंकरों को लेकर उठ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि टैंकर गायब हैं, लेकिन उनके नाम पर मरम्मत के बिल लगाकर सरकारी पैसा निकाला जा रहा है। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण अब पूछ रहे हैंआखिर टैंकर गए कहां?

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और सचिव को तत्काल हटाने की मांग की है।

0
0 views

Comment