हरदोई : पीऐम आवास योजना की किस्तें नहीं मिलीं
हरदोई : पीऐम आवास योजना की शहरी क्षेत्र में अभी तक किसी भी परिवार को कोई भी किस्त प्राप्त नहीं हुई है। नगर पंचायत पाली के आवासहीन परिवार इस वजह से काफी परेशान हैं।
परिवारों ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता नहीं मिलने के कारण उनकी आवास समस्या बनी हुई है। अधिकारिक स्तर पर भी अभी तक इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी या समाधान नहीं आया है।