logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर परिषद गोगरी जमालपुर: सभापति ने विकास और जन समस्याओं पर चर्चा की

खगड़िया : नगर परिषद गोगरी जमालपुर की सभापति श्रीमती रंजीता कुमारी निषाद ने स्थानीय मीडिया को संबोधित करते हुए विकास योजनाओं और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नगर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता बताया।

श्रीमती निषाद ने बताया कि विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है और गुणवत्ता से समझौता करने वाले संवेदकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ा कचरे के निस्तारण की नई योजना की जानकारी दी और जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

सभापति ने जल निकासी और पार्कों के विकास पर विशेष ध्यान देने के आगामी परियोजनाओं का संकेत दिया। संबोधन के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग और परिषद के प्रतिनिधि मौजूद थे, जिन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना की।

0
485 views

Comment