CBSE 12वीं कॉमर्स में इंद्रसिंह ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया गौरव
बेंगलुरू/सायला (दलपतसिंह भायल)। 12वीं कॉमर्स परीक्षा में इंद्रसिंह ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इंद्रसिंह, खंगारसिंह दहिया के पुत्र हैं तथा मूल रूप से तुरा, सायला, जालौर के निवासी हैं। उन्होंने Prince Academy Sikar में अध्ययन करते हुए यह शानदार सफलता हासिल की।
इंद्रसिंह की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शिक्षकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।